गणित शिक्षाशास्त्र के कुछ महत्वपूर्ण MPTET Grade - 3 Varg - 3 Preparation in Hindi Exam 247



Varg 3 Maths Pedagogy Shiksha Shastra Important Questions In Hindi MPTET Grade 3 Exam 247



गणित शिक्षाशास्त्र के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो लगभग सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में पूछे जाते हैं -



प्रश्न 1. - आपकी कक्षा के कुछ विद्यार्थी लगातार गणित की परीक्षाओं और परीक्षणों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।  एक शिक्षक के रूप  में आप -
1. अभ्यास के लिए अधिक टेस्ट देंगे
2. अच्छा न करने के परिणाम को समझायेंगे
3. कारणों का निदान करेंगे और उपचारी कदम उठाएंगे
4. उनको उच्च उपलब्धि वालों के साथ बैठा देंगे

प्रश्न 2. - गणित का समावेशी कक्षा - कक्ष में दृष्टिबाधित शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को सम्बोधित करने के लिए आपकी क्या नीति होगी -
1. शिक्षार्थियों को विशेष शिक्षक के पास भेंजेंगे
2. उनके लिए वैकल्पिक अध्यापन -अधिगम और आकलन पद्धति की अभिकल्पना करेंगे
3. गणित के बदले कोई दूसरा विषय दे देंगे
4. गणित में उच्च अंक प्राप्त करने वालों के साथ उनके जोड़े बना देंगे

प्रश्न 3. - गणित में विद्यार्थी की रूचि और अभिवृत्ति को परखने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी मूल्यांकन नीतियां प्रयुक्त हो सकती हैं -
1. जांच सूची , पोर्टफोलियो , कागज - पेन्सिल परीक्षा
2. मौखिक परीक्षा , कागज - पेन्सिल परीक्षा , कक्षा की सहभागिता
3. जांच सूची ,पोर्टफोलियो , परियोजना  , कक्षा की सहभागिता
4. पोर्टफोलियो  , परियोजना , कागज - पेन्सिल परीक्षा

प्रश्न 4. - गणित में निम्नलिखित पदों में से कौन सा पद परिभाषित है -
1. रेखा
2. बिंदु
3. चतुर्भुज के विकर्ण
4. समतल

प्रश्न 5. - निम्नलिखित मे से  कौन सा पहलू बीज गणित में महत्वपूर्ण नहीं है -
1. माप
2. मानसिक चित्रण
3. क्रम - परिवर्तन
4. सामान्यीकरण

प्रश्न 6. - 'गणित में प्रश्न' रखने का अर्थ है -
1. कक्षा में संदेह प्रस्तुत करना
2. प्रश्नों को हल करने में असमर्थता
3. प्रश्न हल करना
4. विषय - वस्तु में प्रश्नों का सृजन करना

प्रश्न 7. - गणित की अच्छी पाठ्य पुस्तक में होते हैं , बहुत सारे -
1. अभ्यास प्रश्न
2. समन्वेषण के लिए प्रश्न
3. हल किये हुए उदाहरण
4. प्रमेय और उसकी निष्पत्ति

प्रश्न 8. - निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिये -
" प्रत्येक विषम संख्या एक अभाज्य संख्या है "
' उपपत्ति की निम्नलिखित विधियों में से किसका प्रयोग उपरोक्त कथन के लिए प्रमाण / खंडन हेतु किया जा सकता है -
1. प्रत्यक्ष उपपत्ति
2. खंडन विधि
3. प्रतिस्थिति द्वारा उपपत्ति
4. प्रतिवाद द्वारा उपपत्ति

प्रश्न 9. - गणित में दुश्चिंता के लिए निम्न  में से कौन सा घटक उत्तरदायी नहीं है -
1. लिंग
2. विषय की प्रकृति
3. परीक्षा पद्धति
4. पाठ्यक्रम


सभी प्रश्नों के सही उत्त्तर यहाँ दिए गए हैं -
प्रश्न  1.   कारणों का निदान करेंगे और उपचारी कदम उठाएंगे
प्रश्न  2.   उनके लिए वैकल्पिक अध्यापन -अधिगम और आकलन पद्धति की अभिकल्पना करेंगे
प्रश्न  3.   जांच सूची ,पोर्टफोलियो , परियोजना  , कक्षा की सहभागिता
प्रश्न  4.   रेखा
प्रश्न  5.   माप
प्रश्न  6.   विषय - वस्तु में प्रश्नों का सृजन करना
प्रश्न  7.   समन्वेषण के लिए प्रश्न
प्रश्न  8.   खंडन विधि
प्रश्न  9.   लिंग

विजिट करें - www.online247.in


एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ