शिक्षा मनोविज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु -
1. मनोविज्ञान व्यवहार और मानसिक प्रक्रियाओं के अध्ययन का विज्ञान है।
2. शिक्षा व्यक्तीकरण और समाजीकरण की वह प्रक्रिया है , जिसमे शिक्षार्थी के सर्वांगीण विकास पर बल डाला जाता है।
3. शिक्षा मनोविज्ञान मनोविज्ञान की एक प्रयुक्त शाखा है , जो सीखने-सिखाने की प्रक्रिया का अध्ययन करती है। शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा में मनोवैज्ञानिक नियमों और परिणामों का उपयोग कर शिक्षा की समस्या का समाधान करने की कोशिश करता है।
4. शिक्षा मनोविज्ञान का मनोविज्ञान की अन्य शाखाओं के समान ही अपना एक इतिहास है , जिससे होकर गुजरता हुआ शिक्षा मनोविज्ञान आज अपने नवीनतम रूप में हमलोगों के सामने खड़ा है। आधुनिक शिक्षा मनोविज्ञान के इतिहास में थार्नडाइक और कैटेल का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
5. शिक्षा मनोविज्ञान के कई उद्देश्य हैं। जैसे - 1. शिक्षकों की सहायता करना 2. उचित शैक्षिक निर्देशन देना
3. उचित पाठ्यक्रम बनाना 4. उचित व्यावसायिक निर्देशन प्रदान करना 5. उचित अध्यापन विधि प्रस्तुत करना 6. स्कूल के अधिकारियों और प्रशासकों की मदद करना 7. शिक्षार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना 8. अभिभावकों का मार्गदर्शन करना 9. मूल्यांकन की उचित विधियों को प्रस्तुत करना 10. शारीरिक शिक्षा प्रदान करना 11. समूह गतिकी को समझने में मदद करना।
6. शिक्षा मनोविज्ञान का कार्यक्षेत्र काफी विस्तृत है। इसमें शिक्षार्थी सीखने की प्रक्रिया का स्वरुप , सीखने की परिस्थिति , मापन और मूल्यांकन , निर्देशन तथा मानसिक स्वास्थ्य आदि का विशेष रूप से अध्ययन कर शिक्षा को अर्थपूर्ण और लाभप्रद बनाता है।
7. यद्दपि शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षार्थी और शिक्षक के लिए काफी लाभप्रद सिद्ध हुआ तथापि इसकी कुछ सीमायें हैं।
0 टिप्पणियाँ