यहाँ पर हिंदी शिक्षाशास्त्र के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं , जो की लगभग सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं चाहे वो - CTET हो , चाहे किसी भी राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा हो। अतः आप सब इसे पढ़ें।
सभी
प्रश्नो के सही
उत्तर नीचे दिए गए हैं अतः आप वहां से मिलान कर
सकते हैं।
प्रश्न 1.
- बच्चे भाषा सीखने की क्षमता के साथ पैदा होते हैं ' मुख्यतः यह किसका विचार है -
1. वाइगोत्सकी
2. पियाजे
3. पावलॉव
4. चॉमस्की
प्रश्न 2.
- वाइगोत्सकी के अनुसार -
1. भाषा चिंतन को निर्धारित करती है
2. चिंतन भाषा को निर्धारित करता है
3. भाषा और चिंतन एक - दूसरे से स्वतंत्र रूप से विकसित होते हैं
4. भाषा एक अर्जित योग्यता है
प्रश्न 3.
- भाषा अर्जन -
1. शिक्षक की आवश्यक उपस्थिति की मांग करता है
2. भाषा की कक्षा में ही संभव है
3. सहज , स्वाभाविक होता है
4. प्रयासपूर्ण होता है
प्रश्न 4.
- भाषा अर्जन और भाषा अधिगम में महत्वपूर्ण अंतर है -
1. भाषा का कठिनाई स्तर
2. भाषा की पाठ्य पुस्तक
3. भाषा सीखने सिखाने की पद्धति
4. भाषिक परिवेश की उपलब्धता
प्रश्न 5.
- सुलेखा जब तब बच्चों के साथ बात चीत करती रहती है -
1. वह बच्चों को वाचाल बनाना चाहती है
2. सदैव बच्चों की परीक्षा लेती रहती है
3. समय नष्ट कर रही है
4. बच्चों को भाषा अर्जित करने के लिए परिवेश दे रही है
प्रश्न 6.
- सुमन बचपन से ही गुजराती बोल समझ लेती है। वह कभी विद्यालय नहीं जाती है। यह उदाहरण
है -
1. भाषा अर्जन का
2. सुमन की प्रतिभा का
3. भाषा सीखने का
4. भाषा में पिछड़ेपन का
प्रश्न 7.
- चॉमस्की के अनुसार ____ के
कारण बच्चे भाषा सीखते हैं -
1. भाषायी समाज
2. भाषा - अर्जन क्षमता
3. भाषा - आकलन क्षमता
4. व्याकरणिक नियमों की सही जानकारी
प्रश्न 8.
- अन्तः वाक् की संकल्पना किससे सम्बंधित है -
1. वाइगोत्सकी
2. पियाजे
3. पावलॉव
4. चॉमस्की
प्रश्न 9.
- भाषा और चिंतन में सम्बन्ध होता है। यह कथन है -
1. पूर्णतः सही है
2. आंशिक रूप से सही
3. पूर्णतः गलत
4. व्यर्थ का है
प्रश्न 10.
- भाषा अर्जन में बच्चे भाषा को -
1. सहज और स्वाभाविक रूप से सीखते हैं
2. अभ्यास और यांत्रिकता से सीखते हैं
3. स्वाभाविक और प्रभावपूर्ण तरीके से सीखते हैं
4. सहजता और अभ्यास से सीखते हैं
प्रश्न 11.
- "बच्चे की भाषा समाज के साथ संपर्क का ही परिणाम है।
"यह विचार किसका है -
1. वाइगोत्सकी
2. पियाजे
3. पावलॉव
4. चॉमस्की
प्रश्न 12.
- "भाषा सीखने में सामाजिक अन्तः क्रिया का महत्वपूर्ण स्थान
होता है " यह कथन किसका है -
1. वाइगोत्सकी
2. पियाजे
3. पावलॉव
4. चॉमस्की
प्रश्न 13.
- भाषा अर्जित करने की स्थिति में बच्चे -
1. भाषिक नियमों को स्वाभाविक रूप से रटते हैं
2. कोई भी त्रुटि नहीं करते हैं
3. अधिकतर त्रुटियां ही करते हैं
4. भाषिक नियमों को स्वाभाविक रूप से ग्रहण करते हैं
प्रश्न 14.
- 'भाषा अर्जन के बारे में कौन सा कथन सही है ' -
1. यह सहज होता है
2. यह परिवार में ही होता है
3. यह कठिन होता है
4. यह विद्यालय में ही होता है
प्रश्न 15.
- भाषा अर्जन को प्रभावित करते हैं -
1. दैनिक जीवन अनुभव
2. समाज के साथ संपर्क
3. इच्क्षा शक्ति
4. उपरोक्त सभी
सभी
प्रश्नों के सही उत्तर यहाँ पर दिए गए हैं -
प्रश्न 1. चॉमस्की
प्रश्न 2.भाषा एक अर्जित योग्यता है
प्रश्न 3.सहज , स्वाभाविक होता है
प्रश्न 4.भाषा सीखने सिखाने की पद्धति
प्रश्न 5.बच्चों को भाषा अर्जित करने के लिए परिवेश दे रही है
प्रश्न 6.भाषा अर्जन का
प्रश्न 7.भाषा - अर्जन क्षमता
प्रश्न 8.वाइगोत्सकी
प्रश्न 9. पूर्णतः सही है
प्रश्न 10.सहजता और अभ्यास से सीखते हैं
प्रश्न 11. वाइगोत्सकी
प्रश्न 12. वाइगोत्सकी
प्रश्न 13.भाषिक नियमों को स्वाभाविक रूप से ग्रहण करते हैं
प्रश्न 14. यह सहज होता है
प्रश्न 15.उपरोक्त सभी
1 टिप्पणियाँ
nice practice set sir ji 7n aaye hai
जवाब देंहटाएं